रीवा में विकसित भारत युवा संवाद आयोजित, युवाओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों एवं नागरिक जिम्मेदारियों पर किया संवाद

 

रीवा में विकसित भारत युवा संवाद आयोजित, युवाओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों एवं नागरिक

जिम्मेदारियों पर किया संवाद

रीवा 05 नवम्बर 2026. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माय
भारत) रीवा द्वारा 5 नवंबर 2026 को पीएम एक्सीलेंस कॉलेज, रीवा में विकसित भारत युवा संवाद  का आयोजन किया
गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंजीनियर नरेंद्र प्रजापति, विधायक मनगवां, रीवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में
महाविद्यालय के प्राचार्य आर.एन. तिवारी, वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष संतोष अग्निहोत्री एवं प्रशासनिक अधिकारी
विवेक वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी वेदिका सिंह गहरवार एवं युवा
आइकन रचित मिश्रा ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम में लगभग 200 युवाओं एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि इंजीनियर नरेंद्र प्रजापति ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की
भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। युवाओं को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए तथा
राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने युवाओं से लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास रखते
हुए जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। यूथ आइकन रचित मिश्र ने एस.आई.आर प्रक्रिया के बारे में पावरप्वाइंट
प्रेजेंटेशन दे कर युवाओं को अवगत कराया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं अतिथियों के बीच संवादात्मक चर्चा आयोजित की गई, जिसमें लोकतांत्रिक
जागरूकता, मतदान का महत्व, प्रथम बार मतदान करने वाले युवाओं की भूमिका, नागरिक जिम्मेदारियों तथा राष्ट्र
निर्माण में युवाओं की भागीदारी जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपने प्रश्न रखे और
अतिथियों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी वेदिका सिंह गहरवार ने युवाओं को खेल भावना,
अनुशासन, कठिन परिश्रम एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया। युवा आइकन रचित मिश्रा ने युवाओं को
सकारात्मक सोच के साथ समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन
लोकतांत्रिक मूल्यों, जागरूकता एवं जिम्मेदार नागरिकता के प्रति प्रतिबद्धता की शपथ के साथ हुआ। विकसित भारत
युवा संवाद का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक संस्थाओं से जोड़ना तथा उन्हें विकसित भारत @2047 के संकल्प में
सक्रिय भागीदार बनाना है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *