प्रभारी कमिश्नर ने किया जिला पंचायत का औचक निरीक्षण

प्रभारी कमिश्नर ने किया जिला पंचायत का औचक निरीक्षण
सीईओ जिला पंचायत को नोटिस जारी करने के दिये निर्देश

रीवा 09 अक्टूबर 2025. प्रभारी कमिश्नर श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिला पंचायत रीवा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शिकायत, सूचना का अधिकार, सतर्कता, आवक-जावक लेखा, पंचायतराज आदि शाखाओं का निरीक्षण कर प्रस्तुत की गई फाइलों में हुई कार्यवाही का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी कमिश्नर ने आवक-जावक शाखा में पत्रों को भेजे जाने में विलंब पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सतर्कता शाखा में धारा-40 सहित अन्य प्रकरणों में किये गये पत्राचार का अवलोकन किया तथा व्यवस्थित ढंग से प्रस्तुतीकरण न होने पर आपत्ति व्यक्त की। श्रीमती प्रतिभा पाल ने लेखा शाखा में बिलों के भुगतान के संबंध में प्रस्तुत फाइलों का निरीक्षण किया अवलोकन के दौरान विभिन्न शाखाओं में फाइलें लंबित रहने पर सीईओ जिला पंचायत को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजी में अनुपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को नोटिस देने के लिये निर्देशित किया। इस दौरान एसडीएम हुजूर डॉ. अनुराग तिवारी, नायब तहसीलदार तेजपति सिंह उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box