उप मुख्यमंत्री के निवास पर हुआ पूज्य मुनि श्री पूज्य सागर जी का आगमन

उप मुख्यमंत्री के निवास पर हुआ पूज्य मुनि श्री पूज्य सागर जी का आगमन
रीवा 05 नवम्बर 2026. जैन ही नहीं, अपितु जन-जन के हृदय को अपने वात्सल्य, आत्मीयता एवं
अमृतमयी कृपादृष्टि से अभिसिंचित करने वाले परम पूज्य मुनि श्री 108 पूज्य सागर जी महाराज का रीवा की पावन
धरा पर ऐतिहासिक चातुर्मास अब अपने समापन की ओर अग्रसर है। इसी पावन श्रृंखला में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र
शुक्ल के आत्मीय निवेदन पर पूज्य मुनिश्री के चरणकमल उनके निज निवास पर पड़े। इस पावन अवसर पर उप
मुख्यमंत्री ने अपार श्रद्धा, विनय एवं भक्तिभाव के साथ मुनिश्री का पाद-प्रक्षालन कर उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त
किया तथा राज्य, राष्ट्र एवं सम्पूर्ण विश्व के कल्याण हेतु उनके मुखारविंद से निःसृत करुणा, अहिंसा एवं सद्भावना का
अमूल्य संदेश श्रवण किया। वास्तव में, जैन श्रमण परम्परा के संत विरले ही होते हैं, जिनका व्यक्तित्व किसी एक
समाज अथवा सम्प्रदाय तक सीमित न रहकर समस्त मानवता के लिए करुणा, मैत्री, त्याग एवं आत्मकल्याण की प्रेरणा
बन जाता है। ऐसे वीतरागी संतों की चरण-रज से धन्य होना केवल सौभाग्य नहीं, अपितु जीवन का एक अविस्मरणीय
आध्यात्मिक अनुभव है।