शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से व्यक्ति आत्मनिर्भर हो रहे हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल

शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से व्यक्ति आत्मनिर्भर हो रहे हैं – उप मुख्यमंत्री श्री
राजेंद्र शुक्ल
रक्तदान करने के लिए व्यापक जागरूकता का अभियान चलाया जाएगा – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए शिविर लाभदायक होते हैं – विधायक श्री
नरेंद्र प्रजापति
अधिकारियों द्वारा एक ही स्थल पर आम जनता की सभी समस्याओं का निराकरण मौके पर ही
किया जाता है – कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी
ग्राम पुरवा में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में 158 आवेदनों पर सुनवाई की गई
रीवा 23 अक्टूबर 2026. प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री राजेंद्र
शुक्ल ने कहा कि मध्य प्रदेश शासन आम नागरिकों के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है । शासन
की इन कल्याणकारी योजनाओं से आम व्यक्ति आत्मनिर्भर हो रहे हैं । मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान आप की
सरकार आपके द्वारा अभियान की तरह है, इस अभियान के तहत शासन की कल्याणकारी योजनाए अंतिम छोर के
व्यक्ति तक सीधे पहुंचती है। अभियान के अंतर्गत लगाए गए विभिन्न विभाग के स्टाल में जाकर व्यक्ति अपनी
शिकायत एवं समस्याओं का निराकरण करा रहे हैं । उप मुख्यमंत्री शुक्रवार को ग्राम पुरवा में आयोजित मुख्यमंत्री
जन विश्वास शिविर में आम जनता को संबोधित कर रहे थे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज मंनगवा से रीवा जाने
के लिए बाईपास बन गया है । पहले यह बाईपास ना होने से आए दिन सड़क दुर्घटना होती थी , आज शासन ने
हर जगह बाईपास का निर्माण किया है । उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के प्राथमिक एवं स्वास्थ्य केंद्रों में 3
हजार बंध पत्र चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है , उन्होंने सभी व्यक्तियों से कहा कि वह बंध पत्र चिकित्सकों के
साथ बेहतर व्यवहार करें ।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर का कारण एनीमिया है , ब्लड डोनेट कर हम एनीमिया
पर काबू पा सकते हैं । उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रक्तदान करने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए
जन जागरूकता का अभियान चलाया जाएगा । उन्होंने सभी व्यक्तियों से अपील की कि वह जीवन में एक बार
रक्तदान अवश्य करें । मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं अपने जीवन में अनेकों बार रक्तदान कर चुके हैं ।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड से गरीब व्यक्तियों का 5 लाख तक का इलाज निशुल्क होता है ,
रीवा के सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल में भी आयुष्मान कार्ड के माध्यम से हजारों मरीज अपना इलाज करा कर स्वस्थ
हुए हैं ।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासनिक अमला ब्लॉक जिला एवं संभाग में सक्रिय रहे और आम जनता की
समस्याओं का निराकरण करें। समस्याओं के निराकरण से जनता में शासन के प्रति विश्वास की भावना बढ़ती है,
उन्होंने कहा कि प्रदेश में शासन के पास धन की कोई कमी नहीं है । शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं
का लाभ प्राप्त कर अब तक देश के 25 करोड लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ चुके हैं और आज वह सभी लोग
स्वाभिमान से अपना जीवन जी रहे हैं । उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हर गांव में प्रधानमंत्री आवास बनाए
जाएंगे, अब तक देश में 4 करोड़ प्रधानमंत्री आवास बनाए जा चुके हैं और आगामी दिनों में 3 करोड़ प्रधानमंत्री
आवास बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
उपमुख्यमंत्री ने स्वामित्व योजना की जानकारी देते हुए कहां की आबादी भूमि पर घर बनाने वाले व्यक्तियों
को पट्टे दिए गए हैं, मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार अब पट्टे की जमीन की रजिस्ट्री भी निशुल्क की जा रही है।
रीवा जिले में स्वामित्व योजना में तेजी से कार्य किया जा रहा है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी
पात्र व्यक्ति अपने पट्टे की जमीन की रजिस्ट्री करने से वंचित न रहे। इसके पूर्व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र
शुक्ल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का शुभारंभ किया । शिविर
में 158आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से अधिकांश आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया।
मंनगवा विधायक इंजीनियर नरेंद्र प्रजापति ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश
डालते हुए कहा कि इस अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविर में सभी व्यक्तियों की शिकायत एवं समस्याओं का
त्वरित निराकरण किया जाता है । इसलिए यह शिविर फायदेमंद है । उन्होंने सभी व्यक्तियों को अपनी समस्याओं
का निराकरण प्राथमिकता से कराने का अव्हान किया और कहां की सभी व्यक्ति अपनी समस्याओं का शिविर के
माध्यम से निराकरण करा कर तत्काल लाभ प्राप्त करें । कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि मुख्यमंत्री
जन विश्वास अभियान मध्य प्रदेश शासन का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है , इस अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविर में
सभी विभाग के अधिकारी गण एक साथ एक बस में बैठकर आते हैं और एक स्थान पर सभी हितग्राहियों की
समस्या एवं शिकायतों का मौके पर ही निराकरण करते हैं। कलेक्टर ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत
आंगनवाड़ी, स्कूल राशन दुकान एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण भी किया जाता है ताकि निरीक्षण के
दौरान प्राप्त कमियों में आवश्यक सुधार किया जा सके। शिविर में औद्योगिक इकाइयां संचालित करने वाले
उद्यमियों से संवाद भी किया जाता है।
हितग्राहियों को किया गया हित लाभ का वितरण
ग्राम पुरवा में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने विभिन्न योजनाओं के
हितग्राहियों को मौके पर ही हित लाभ का वितरण किया । उप मुख्यमंत्री ने रजनीश साकेत , मोहन साकेत, पारस
सहित दो अन्य हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी प्रदान की , वहीं सामाजिक पेंशन योजना के हितग्राही
बहादुर प्रताप सिंह, साबरा बी , मोहम्मद शरीफ, मानवती , राम सजीवन पटेल को वृद्धावस्था पेंशन के अंतर्गत
हित लाभ का वितरण किया । उपमुख्यमंत्री ने उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत अर्पित गुप्ता को 8 लाख एवं विवेक
सिंह को 9 लाख रुपए की राशि का चेक प्रदान किया। वही राम सुंदर , राकेश सिंह , कुसुम कली, गीता
उपाध्याय , आशा देवी, विमलेश पांडे , रणजीत सिंह को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया ।
उद्योग संवाद का भी हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में अनुपमा डेयरी के संचालक श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव ने अपने व्यावसायिक
अनुभव साझा करते हुए बताया कि उद्योग विभाग की योजना के अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र रीवा से
संपर्क कर उन्होंने बैंक से 46 लाख का लोन स्वीकृत कराया जिसमें 17 लाख की सब्सिडी शामिल थी । 40 लाख
रुपए की लागत से उन्होंने डेयरी फार्म स्थापित किया है जिसमें वर्तमान में प्रतिदिन 5 हजार लीटर दूध का संग्रहण
किया जा रहा है , डेयरी में पनीर खोवा और घी का उत्पादन भी किया जा रहा है जिसे आसपास के गांव में सेल
किया जाता है। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने अपने डेयरी में आठ व्यक्तियों को रोजगार दिया हुआ है ।
पूरवा में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गुर करण सिंह, जनपद सदस्य श्रीमती
अर्चना रावत, श्री गणेश सिंह, श्री कामता प्रसाद सिंह, जनप्रतिनिधि श्री मृगेंद्र नाथ त्रिपाठी , राजकुमारी साहू,
सरपंच प्रतिनिधि राजेश प्रजापति, एसडीएम मनगंवा श्री संजय जैन , सीईओ जनपद पंचायत गंगेव प्राची चौबे सहित
सभी विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे ।
उप मुख्यमंत्री ने किया पौधारोपण
उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने सीएफटी भवन पूरवा के प्रांगण में मूंगने के पौधे का रोपण किया और सभी को
अधिक से अधिक पौधे रौपित कर पर्यावरण संरक्षण में सहायक बनने का आह्वान किया ।