सांसद श्री जनार्दन मिश्र ने मऊगंज में किया शस्त्र पूजन

सांसद श्री जनार्दन मिश्र ने मऊगंज में किया शस्त्र पूजन
विजयादशमी पर शस्त्रों की पूजा हमारी संस्कृति का प्रतीक — विधायक श्री गौतम
शक्ति का उपयोग राष्ट्र और समाज की रक्षा के लिए हो, दुरुपयोग के लिए नहीं–विधायक श्री पटेल
विजयादशमी पर्व पर पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित हुआ शस्त्र पूजन कार्यक्रम
मऊगंज 20 अक्टूबर 2026. विजयादशमी के अवसर पर मऊगंज जिले में शस्त्र पूजन के कार्यक्रम आयोजित किए
गए। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक अस्त्र-शस्त्रों का पूजन किया
गया। इस अवसर पर सांसद श्री जनार्दन मिश्र ने कहा कि यह पर्व हमें जीवन में नैतिकता, सदाचार और सत्यनिष्ठा को
अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।
विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल ने कहा कि सनातन परंपरा में शास्त्र और शस्त्र दोनों का विशेष महत्व है। सुरक्षित,
शांतिपूर्ण और सशक्त समाज के निर्माण के लिए शास्त्रों के ज्ञान के साथ शस्त्रों के महत्व और उनके जिम्मेदार उपयोग की
समझ भी आवश्यक है। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने जिलेवासियों की सुख-समृद्धि, सुरक्षा और खुशहाली
की कामना की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र मिश्रा, कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे, पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार
जैन, अपर कलेक्टर पीके पांडेय तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिकांत सरयाम सहित पुलिस के अधिकारी और
संभ्रांतजन उपस्थित रहे।
लौर थाना परिसर में भी हुआ आयोजन
देवतालाब विधानसभा क्षेत्र के लौर थाना परिसर में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं देवतालाब
विधायक श्री गिरीश गौतम ने पूजन किया। उन्होंने कहा कि विजयादशमी पर शस्त्रों की पूजा हमारी संस्कृति का प्रतीक है।
उन्होंने जिले के सभी नागरिकों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत की प्राचीन परंपरा और संस्कृति में
शास्त्र एवं शस्त्र दोनों के पूजन का विधान है। इस अवसर पर एसडीओपी सचि पाठक, थाना प्रभारी रीना सिंह सहित पुलिस
अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जिले के सभी थाना क्षेत्रों एवं पुलिस चौकियों में भी अस्त्र-शस्त्रों
और शासकीय वाहनों का पूजन किया गया।