उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रामलीला को बताया संस्कृति की धरोहर

186वें रामलीला महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रामलीला को बताया संस्कृति की धरोहर

 

रीवा 19 अक्टूबर 2026. शहर के घोघर स्थित ऐतिहासिक नृत्य राघव शरण रामलीला मंदिर में 186वें रामलीला महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। रविवार को इस भव्य आयोजन में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आह्वान किया कि शहर की इस ऐतिहासिक रामलीला से नई पीढ़ी को भी अवश्य जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से परिचित होकर उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए, क्योंकि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

रविवार के मुख्य कार्यक्रम के दौरान रामलीला मंच पर कई प्रमुख और मनमोहक प्रसंगों का जीवंत मंचन किया गया, जिसने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। रामलीला के दौरान हनुमान जी के लंका से लौटकर प्रभु श्रीराम को माता सीता की चूड़ामणि सौंपने और उनका संदेश सुनाने का सुंदर प्रसंग दिखाया गया। इसके पश्चात समुद्र पर रामसेतु निर्माण और रामेश्वरम में शिवलिंग स्थापना की लीला का मंचन किया गया। नल-नील द्वारा पत्थरों से सेतु निर्माण के प्रसंग ने वहां उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में समिति के अध्यक्ष सुभाष बाबू पांडेय ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का स्वागत किया। इस दौरान समिति की ओर से मंदिर परिसर में कराए गए विभिन्न सुधार कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री के प्रति विशेष आभार भी व्यक्त किया गया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *