सोलर पावर प्लान्ट हेतु जमीन आवंटन की समीक्षा बैठक

सोलर पावर प्लान्ट हेतु जमीन आवंटन की समीक्षा बैठक – उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने गुढ़ के बदवार में लगाये जा रहे विश्व के सबसे बड़े 750 मेगावाट के सोलर पावर प्लान्ट हेतु जमीन आवंटन संबंधी मुद्दों की समीक्षा की। इस अवसर पर दौरान एडीएम डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय, वन मण्डलाधिकारी और ऊर्जा विकास निगम के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कहा गया कि पूर्व में वन विभाग से ली गयी जमीन को सोलर पावर प्लान्ट के लिये हस्तान्तरित करने की प्रक्रिया शुरू की जाय। इस संबंध में उद्योग मंत्री ने भूमि हस्तान्तरण की प्रक्रिया का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजने के निर्देश दिये।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *