रूपन बारी की वीरता और शौर्य पर हम सबको गर्व है – उप मुख्यमंत्री

रूपन बारी की वीरता और शौर्य पर हम सबको गर्व है – उप मुख्यमंत्री
रीवा 04 अक्टूबर 2026. उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मानस भवन में आयोजित रूपन बारी समाज
सेवा संगठन समिति के दूसरे स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रूपन
बारी की वीरता और शौर्य पर हम सबको गर्व है। रूपन बारी अप्रतिम योद्धा थे। सेना का नेतृत्व करते हुए दुश्मनों पर
पहला वार रूपन बारी की ही तलवार से होता था। हम सब अब आजाद हैं, लेकिन चार सौ साल की गुलामी से देश को
आजाद कराने में हजारों वीरों ने अपने प्राणों की बाजी लगाई। शहीदों के बलिदान से ही देश को आजादी मिली। देश के
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने वर्ष 2047 तक देश को विकसित और विश्व गुरू बनाने का संकल्प लिया है।
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है। रूपन बारी जैसे शहीदों ने जिस विकसित देश का सपना देखा
था उसे पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सरकार तेजी से कार्य कर रही है। समारोह में संगठन के
प्रतिनिधिगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।