विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का हुआ सम्मान

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का हुआ सम्मान
जनप्रतिनिधियों सहित अन्य विभूतियों का हुआ सम्मान

रीवा 22 दिसम्बर 2024. विन्ध्य विस्तार सम्मान से जनप्रतिनिधियों एवं अन्य विभूतियों का सम्मान किया गया। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के बलदेव सिंह सभागार में विस्तार न्यूज चैनल द्वारा आयोजित विन्ध्य की उड़ान एवं विन्ध्य विस्तार सम्मान से उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं श्रम मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, राज्य मंत्री नगरीय प्रशासन एवं आवास श्रीमती प्रतिमा बागरी, सांसद जनार्दन मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, विधायक मैहर श्रीकांत चतुर्वेदी, पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विशिष्ट जनों का शाल श्रीफल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि विन्ध्य में विकास की अपार संभावनाओं को दृष्टिगत रखकर ही विकास के कार्य किये गये। लक्ष्य व दिशा सही हो तो बांधाएं अपने आप ही दूर हो जाती हैं। चुने हुए जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वह जनता को परिणाम दें। विन्ध्य में हरित, औद्योगिक व पर्यटन क्रांति से आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। वह दिन दूर नहीं जब रीवा जिले की एक-एक इंच भूमि सिचिंत होगी। श्री शुक्ल ने कहा कि नदी जोड़ो अभियान के सार्थक परिणाम सामने आयेंगे और प्रदेश में सम्पन्नता आयेगी। उन्होंने देश को आगे बढ़ाने के लिये रचनात्मक शक्तियों को स्थान देने का आह्मवान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा विन्ध्य में जल, जंगल की उपलब्धता के साथ ही यहां के लोगों में जज्वा है। खनिज की प्रचुरता व परिवहन सुविधाओं से यह क्षेत्र विकास के मार्ग पर अग्रसर है। गंगाजी के निकट से जुड़े इस क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं है। आने वाले समय में विन्ध्य देश में अपना अग्रणी स्थान रखेगा। उन्होंने कहा कि विकास सामर्थ को बढ़ाता है। युवा पीढ़ी को आने वाले खतरे से सचेत रहते हुए नशे से दूर रहना होगा तभी सुनहरे कल का उदय होगा। उन्होंने रीवा व विन्ध्य को भविष्य के लिये शुभकामनाएँ दी।

इस अवसर पर राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा बागरी ने कहा कि विन्ध्य तेजी से विकास के मार्ग पर अग्रसर है। विकास, अधोसंरचना निर्माण व अन्य क्षेत्रों में सरकार के सहयोग से विन्ध्य उड़ान भर रहा है। उन्होंने विन्ध्य की विभूमियों को शुभकामनाएँ दी तथा उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह सहित बड़ी संख्या में सुधी श्रोता उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *