उप मुख्यमंत्री ने महिला की मौत के मामले में दिए मजिस्टीरियल जाँच के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री ने महिला की मौत के मामले में दिए मजिस्टीरियल जाँच के दिए निर्देश
पीड़ित पिता से की मुलाकात

​ रीवा 04 सितंबर 2026. संजय गांधी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई महिला कल्पना मिश्रा की दु:खद मौत के मामले में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने संज्ञान लेते हुए मजिस्टीरियल जांच के निर्देश दिए हैं। उप मुख्यमंत्री ने सिरमौर चौराहे पर आमरण अनशन पर बैठे मृतका के पिता राम शिरोमणि मिश्रा से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उन्हें निष्पक्ष न्याय का भरोसा दिलाया। पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटी कल्पना का जाना अत्यंत दुखद है और सरकार इस कठिन समय में पूरी तरह से परिवार के साथ खड़ी है।

संजय गांधी अस्पताल में 26 अगस्त को भर्ती श्रीमती कल्पना मिश्रा की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर मृतका के पिता राम शिरोमणि मिश्रा सिरमौर चौराहे पर आमरण अनशन कर रहे हैं। ​घटना में प्रथम दृष्टया लापरवाही के दोषी पाए गए दो डॉक्टरों और संबंधित नर्सों को प्रशासन द्वारा पहले ही निलंबित किया जा चुका है। उप मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को निष्पक्ष जांच के निर्देश देते हुए कहा कि रिपोर्ट में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई करें। इस अवसर पर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *