उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन शासकीय आवासों का किया निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन शासकीय आवासों का किया निरीक्षण
रीवा 30 जनवरी 2026. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने चिरहुला कॉलोनी में हाउसिंग बोर्ड द्वारा बनाये जा रहे 165 शासकीय आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिये कि पूरी गुणवत्ता के साथ समय सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करायें। श्री शुक्ल ने कहा कि शासकीय आवासों के बन जाने से अधिकारियों और कर्मचारियों की आवास संबंधी समस्या का स्थाई तौर पर निराकरण हो जायेगा। उल्लेखनीय है कि 40 करोड़ रूपये की लागत से एक डी टाइप ड¬ुपलेक्स, चार ई टाइप ड¬ुपलेक्स, 16 एफ टाइप पी प्लस 4 के साथ ही 48-48 जी, एच व आई टाइप पी प्लस 6 आवासों का निर्माण किया जा रहा है।
Facebook Comments Box