उप मुख्यमंत्री ने भैरव बाबा मंदिर का शेष निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री ने भैरव बाबा मंदिर का शेष निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

रीवा 06 सितम्बर 2024. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने गुढ़ पहुंचकर भैरव बाबा मंदिर में भगवान के दर्शन किए तथा पूजा-अर्चना कर सभी के सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने मंदिर के पुनर्निमाण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। मंदिर परिसर में बनाए जा रहे सामुदायिक भवन सहित अन्य सौन्दर्यीकरण के कार्यों को समय सीमा में पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया। इस दौरान एसडीएम गुढ़ डॉ अनुराग तिवारी, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी मनोज द्विवेदी, विधायक प्रतिनिधि विवेक दुबे, राजगोपाल मिश्रचारी सहित स्थानीय जन उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *