उप मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
रीवा 15 अगस्त 2026. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद कुठुलिया में विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। निर्माण कार्यों को तय समय सीमा में पूरा कराएं। कुठुलिया में पुनर्घनत्वीकरण योजना से पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग के लिए भवन का निर्माण किया जा रहा है। मौके पर उपस्थित कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण पीआईयू डीएस त्रिपाठी ने निर्माण कार्यों के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने संस्कृत विश्वविद्यालय के लिए निर्धारित निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यपालन यंत्री से निर्माण कार्यों के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के समय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरूकरण सिंह, आयुक्त नगर निगम अक्षत जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर, एसडीएम हुजूर डॉ. अनुराग तिवारी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।