राज्यपाल श्री पटेल ने की जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों से भेंट

राज्यपाल श्री पटेल ने की जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों से भेंट

 भोपाल 09 नवम्बर 2024. राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल अपने एक दिवसीय प्रवास पर रीवा पहुंचे। राज्यपाल श्री पटेल सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों से भेंट की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार सांसद श्री जनार्दन मिश्र, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस दौरान पूर्व मंत्री श्री पुष्पराज सिंह तथा विधायक सिरमौर श्री दिव्यराज सिंह से ने राज्यपाल श्री पटेल से मुलाकात कर उन्हें सफेद बाघ का छायाचित्र भेंट किया। राज्यपाल को ब्राम्हाकुमारी संस्थान द्वारा भी अनुपम सौगात भेंट की गई।
Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *