युवा संगम मेले में 895 युवाओं को मिला रोजगार

युवा संगम मेले में 895 युवाओं को मिला रोजगार
रीवा 17 दिसम्बर 2025. युवा संगम कार्यक्रम के तहत शिक्षण संस्थाओं में रोजगार मेलों का प्रतिमाह आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के मार्गदर्शन में शासकीय आई.टी.आई. रीवा में वृहद रोजगार, स्वरोजगार एवं आप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। मेले में 1317 आवेदकों ने पंजीयन कराया। मेले में शामिल 32 कंपनियों ने 895 युवाओं का चयन किया।
उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में हीरो मोटोकॉर्प हरिद्वार प्लांट उत्तराखण्ड में 51, टैलेंटकॉर्प सॉल्यूशन प्रा. लि. तलेगांव रोड पुणे में 40, सोल्जर प्रो फोर्स प्रा.लि. वापी गुजरात में 9, मिग्मा पैकट्रॉन प्रा.लि. इंदौर 25, आयसर ट्रक एण्ड बस पीथमपुर धार में 30, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्रा.लि. बेंगलुरू में 20, रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (सोलर) जामनगर गुजरात में 28, हायर अप्लायंसेज इंडिया लि. रंजनगांव पुणे में 3, लेन्सकार्ट इंडिया बिलहरी राजस्थान में 112, याजाकी इंडिया लि. हरियाणा में 45, एमआरएफ लिमिटेड दहेज में 15, आपोलो टायर्स लि. बड़ोदा गुजरात में 18, संतारा कॉसमेटिक प्रा.लि. ऑनलाइन गुजरात में 12, ऐलिन इलेक्ट्रॉनिक लि. गाजियाबाद में 15, कल्पतारू पावर ट्रांसमिशन लि. नोयडा में 8, मुद्रा सोलर प्रा. लि. अडानी सोलर कच्छ गुजरात में 22, उत्कर्ष स्मोल फाइनेंस प्रा. लि. जबलपुर में 3, एक्सिस बैंक प्रा.लि. में 3, फिएट इंडिया आटोमोबाइल्स प्रा. लि. रंजनगांव पुणे में 52, फ्लिप कार्ट रीवा में 42, अलर्ट एसजीएस प्रा. लि. रायपुर छत्तीसगढ़ में 33, सिटी कार प्रा.लि. सतना में 12, प्रगतिशील एग्रोटेक, प्रा.लि. रीवा में 42, धूत ट्रांसमिशन औरंगाबाद में 4, बजाज मोटर्स लिमि. हरिद्वार में 30, धनन्जय ऑटो क्राफ्ट प्रा.लि. औरंगाबाद में 3, संजीव ऑटो प्रा.लि. औरांगाबाद में 7, एच.डी.एफ.सी. लाईफ इश्योरेन्स कम्पनी लिमि. रीवा में 32, प्रगतिशील बायोटेक प्रा.लि. रीवा में 52, डीएमसी फिनिसिंग स्कूल प्रा.लि. पूणे (एमआरएफ लिमिटेड) में 18, अनुसुईया सिक्योरिटी सर्विस प्रा. लि. रीवा में 07 तथा बजाज अलियाज प्रा. लि. की कंपनियों में 102 युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हुए। मेले में रोजगार कार्यालय, संभागीय आईटीआई, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र तथा श्रम विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।