उप मुख्यमंत्री ने दो नई हवाई सेवाओं के शुभारंभ की तैयारियों का लिया जायजा

उप मुख्यमंत्री ने दो नई हवाई सेवाओं के शुभारंभ की तैयारियों का लिया जायजा
कम समय में पांच फ्लाइट्स की सुविधा मिलना रीवा एयरपोर्ट की बड़ी उपलब्धि है – उप मुख्यमंत्री
रीवा से भोपाल तथा कोलकाता के लिए हवाई सेवा शुरू होगी आज

रीवा 08 अगस्त 2026. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा एयरपोर्ट में 9 अगस्त से शुरू हो रही रीवा से कोलकाता तथा रीवा से भोपाल हवाई सेवा की तैयारियों का जायजा लिया। भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण द्वारा दोनों हवाई सेवाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। दोनों सेवाएं सप्ताह में सातों दिन उपलब्ध रहेगीं। कोलकाता से फ्लाइट सुबह 11 बजे प्रस्थान करके दोपहर 1.05 बजे कर रीवा एयरपोर्ट पहुंचेगी यही विमान दोपहर 1.30 बजे रीवा एयरपोर्ट से प्रस्थान करके 3 बजे भोपाल पहुंचेगा भोपाल से पुन: शाम 4 बजे प्रस्थान करके शाम 5.30 बजे रीवा एयरपोर्ट पहुंचेगा। रीवा से एटीआर 72 विमान शाम 6 बजे प्रस्थान करके रात 8.10 बजे कोलकाता पहुंचेगा।

उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नई हवाई सेवाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा से भोपाल जाने वाली तथा रीवा से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट्स के यात्रियों को समारोहपूर्वक विदाई दें। भोपाल से रीवा आने वाली फ्लाइट्स के सभी यात्रियों का समुचित स्वागत करें। रीवा एयरपोर्ट में बहुत कम समय में पांच एटीआर 72 प्लेन की हवाई सेवाएं मिलना बहुत बड़ी उपलब्धि है। रीवा से भोपाल और कोलकाता की हवाई सेवा शुरू हो जाने से रीवा अब देश के अनेक महानगरों से हवाई सेवा से जुड़ गया है। हवाई सेवा के विस्तार से पूरे विन्ध्य में पर्यटन और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। भविष्य में रीवा एयरपोर्ट सबसे व्यस्त एयरपोर्ट में से एक होगा। निरीक्षण के समय एयरपोर्ट, प्रशासन तथा पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *