खेलों से सामाजिक समरसता और भाईचारे का विकास होता है – उप मुख्यमंत्री

खेलों से सामाजिक समरसता और भाईचारे का विकास होता है – उप मुख्यमंत्री

रीवा 24 दिसम्बर 2025. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने स्टेडियम में आयोजित मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लिया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों से जीवन में सामाजिक समरसता और भाईचारे का विकास होता है। खेलों से तन और मन स्वस्थ्य रहते हैं तथा स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा का विकास होता है। रीवा में 30 जिलों के अधिवक्ताओं की खेल प्रतिभा को देखने का अवसर मिल रहा है। यह हम सबके लिए बहुत बड़ा सौभाग्य है। रीवा तेजी से विकास के सोपानों पर आगे बढ़ रहा है यहां स्पोर्टस काम्पलेक्स में आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ-साथ खेलों के लिए कई स्टेडियम हैं। अब रीवा को विकास के पंख लग गये हैं। रीवा ने विकास के नये आयामों से पिछडेपन के कलंक को मिटा दिया है। उप मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा के साथ उत्कृष्ट खेल की शुभकामनाएं दी।

समारोह में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल सदैव रीवा और विन्ध्य के विकास के लिए चिंतित रहते हैं। उप मुख्यमंत्री जी के प्रयासों से रीवा का महानगर के रूप में तेजी से विकास हो रहा है। यहां फोर लेन सड़कें, एयरपोर्ट, रेल मार्ग, फ्लाई ओवर, विकसित बाजार तथा विभिन्न संस्थानों का तेजी से विकास हुआ है। रीवा में अधिवक्ताओं की क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें रीवा, सतना, भोपाल, जबलपुर, खण्डवा, इंदौर, बैतूल सहित 30 जिलों के अधिवक्ताओं की टीमें शामिल हैं। प्रतियोगिता का समापन 3 जनवरी को किया जायेगा। शुभारंभ समारोह में उप मुख्यमंत्री खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा एक गेंद खेलकर मैच का शुभारंभ किया। समारोह में जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी, अम्पायर, खिलाड़ी तथा दर्शक उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *