धोबिया टंकी क्षेत्र से हटाया गया अवैध कब्जा, अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई सरकारी जमीन

धोबिया टंकी क्षेत्र से हटाया गया अवैध कब्जा, अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई सरकारी जमीन
रीवा 28 जुलाई 2026. राजस्व विभाग, पुलिस विभाग तथा नगर निगम की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए धोबिया टंकी के समीप अनाथालय से लगी हुई जमीन से अवैध कब्जा हटाया। अवैध कब्जा करने वालों को प्रकरण में सुनवाई करके नोटिस जारी की गई। नोटिस के बाद दो मैरिज गार्डन द्वारा शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया। एसडीएम हुजूर अनुराग तिवारी, तहसीलदार हुजूर शहरी क्षेत्र अनुपम पाण्डेय तथा पुलिस अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे। इस संबंध में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे के संबंध में शिकायत मिलने पर अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की गई है। तहसीलदार द्वारा अतिक्रमण का प्रकरण दर्ज कर विधिवत सुनवाई करके अवैध कब्जा हटाने का आदेश पारित किया गया। ओदश का पालन सुनिश्चित करने के लिए राजस्व, पुलिस तथा नगर निगम की टीम द्वारा अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई में दो एकड़ से अधिक सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया।