नमामि गंगे अभियान के तहत की गई तालाब की सफाई

नमामि गंगे अभियान के तहत की गई तालाब की सफाई

रीवा 06 जून 2024. जल संरक्षण, जल संवर्धन तथा प्राचीन जल स्त्रोतों की साफ-सफाई के लिए जिले भर में 5 जून से 16 जून तक नमामि गंगे अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्त्रोतों की जन भागीदारी से साफ-सफाई कराई जा रही है। इस क्रम में ग्राम पंचायत कंदैला में तालाब की साफ-सफाई की गई। इस संबंध में जन अभियान परिषद के संभागीय समन्वयक प्रवीण पाठक ने बताया कि ग्राम कंदैला में जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था तथा स्वयंसेवी संस्था एकता महाशक्ति कल्याण परिषद द्वारा मिलकर तालाब की साफ-सफाई का अभियान चलाया गया। अभियान के तहत तालाब के सूखे भाग से खरपतवार तथा कचरे को बाहर निकाला गया। तालाब के अंदर आवांछित वनस्पतियों को हटाया गया। तालाब की साफ-सफाई अभियान में एकता महाशक्ति कल्याण परिषद के अध्यक्ष उमेशानंद एवं उनके सहयोगी ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। ग्राम पंचायत के सरपंच, पंचगणों तथा आमजनता ने भी जल संरक्षण और संवर्धन के इस कार्य में सहयोग किया। इसी क्रम में जवा विकासखण्ड के उंचाडीह के खोखला तालाब में भी श्रमदान कर साफ-सफाई की जा रही है।

Facebook Comments Box