आधुनिक डिजिटल प्रोस्थेटिक मशीन से बने कृत्रिम अंगों का वितरण शुरू

आधुनिक डिजिटल प्रोस्थेटिक मशीन से बने कृत्रिम अंगों का वितरण शुरू

रीवा 22 जुलाई 2026. अस्थि बाधित दिव्यांगों की परेशानियों को दूर करने के लिए भारतीय रेडक्रास समिति रीवा द्वारा जिला पुर्नवास केन्द्र में आधुनिक मशीनें स्थापित की गई हैं। हाल ही में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने पुर्नवास केन्द्र में स्थापित आधुनिक डिजिटल प्रोस्थेटिक मशीन से सुसज्जित कृत्रिम अंग निर्माण इकाई का लोकार्पण किया था। इस इकाई द्वारा डिजिटल तकनीक से सटीक सही नाप के कृत्रिम अंग बनने शुरू हो गये हैं। भारतीय रेडक्रास समिति रीवा के चेयरमैन डॉ. प्रभाकर चतुर्वेदी ने बताया कि आधुनिक मशीन से निर्मित कृत्रिम अंग सर्वप्रथम अंरिजय मिश्रा निवासी रीवा को लगाया गया। श्री मिश्रा फ्लैट फुट की बीमारी से पीड़ित थे, जिससे उन्हें चलने में बहुत परेशानी होती थी। उनके पैरों की नाप लेकर आधुनिक मशीन से बने दो जोड़ी आर्च शूज प्रदान किए गए। अभिनव साहू निवासी ग्राम मनिकवार को भी दोनों पैरों में जन्मजात बीमारी के कारण विकार था। इस विकार को रोकने तथा चलने में सहयोग के लिए बोथ लेवल एएफओ नि:शुल्क प्रदान किया गया। कृत्रिम अंग का निर्माण इंजीनियर गौरव गुप्ता, सहायक इंजीनियर गौरव सिंह तथा संजय शुक्ला द्वारा किया जा रहा है। दिव्यांगों ने नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्राप्त होने पर खुशी जाहिर करते हुए रेडक्रास के प्रति आभार व्यक्त किया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *