टेस्टिंग सिम्युलेटर पर सबस्टेशन प्रोटेक्शन सिस्टम सीख रहे हैं नवागत अभियंता

एमपी ट्रांसको में वन टू वन सघन प्रशिक्षण
टेस्टिंग सिम्युलेटर पर सबस्टेशन प्रोटेक्शन सिस्टम सीख रहे हैं नवागत अभियंता

रीवा 18 जुलाई 2026. मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) द्वारा नवागत अभियंताओं को ट्रांसमिशन नेटवर्क की जटिल तकनीकों में दक्ष बनाने के लिए “वन टू वन सघन प्रशिक्षण” कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस अभिनव पहल के तहत कंपनी के अनुभवी अभियंता इन नव नियुक्त सहायक अभियंताओं को सीधे कार्यस्थल पर व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। टेस्टिंग डिवीज़न टीकमगढ़ के कार्यपालन अभियंता (टेस्टिंग) बिजक प्रिये के मार्गदर्शन मे सहायक अभियंता( टेस्टिंग) गणेश प्रसाद राय एवं सहायक अभियंता श्रीमती चंदा यादव नवागत अभियंताओं को सबस्टेशन प्रोटेक्शन सिस्टम, रिले टेस्टिंग तथा विद्युत उपकरणों की कार्यप्रणाली का गहन प्रशिक्षण दे रहे हैं।

टेस्टिंग सिम्युलेटर से मिल रहा है सीधा फायदा-
प्रशिक्षण का सबसे महत्वपूर्ण पक्ष सहायक अभियंता श्री गणेश प्रसाद राय द्वारा इन हाउस विकसित टेस्टिंग सिम्युलेटर है। इस सिम्युलेटर के माध्यम से नवागत अभियंताओं को विभिन्न प्रकार की प्रोटेक्शन रिले की सेटिंग, उनके ऑपरेटिंग लॉजिक, ट्रिपिंग सीक्वेंस तथा विभिन्न फॉल्ट परिस्थितियों में उनकी प्रतिक्रिया का व्यवहारिक प्रदर्शन कर समझाया जा रहा है। सिम्युलेटर पर प्रशिक्षण से अभियंताओं को ट्रांसमिशन लाइनों एवं सबस्टेशनों में आने वाली परिस्थितियों का अनुभव प्राप्त हो रहा है और वे प्रोटेक्शन सिस्टम की बारीकियों को बेहतर ढंग से समझ पा रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान पावर ट्रांसफार्मर, करंट ट्रांसफार्मर, पोटेंशियल ट्रांसफार्मर, सर्किट ब्रेकर, कंट्रोल एवं प्रोटेक्शन पैनलों की टेस्टिंग प्रक्रियाओं की जानकारी भी दी जा रही है। साथ ही कंपनी की जीरो एक्सीडेंट पॉलिसी के तहत सुरक्षा मानकों, फॉल्ट एनालिसिस, रिले कोऑर्डिनेशन तथा आधुनिक टेस्टिंग तकनीकों पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *