रीवा मनकहरी सड़क निर्माण के लिए भू-अर्जन तत्काल पूरा करायें – उप मुख्यमंत्री

रीवा मनकहरी सड़क निर्माण के लिए भू-अर्जन तत्काल पूरा करायें – उप मुख्यमंत्री

रीवा 18 जुलाई 2026. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने अधिकारियों को निर्माण कार्य के संबंध में निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा से मनकहरी रोड़ निर्माण के लिए 125 करोड़ रूपये सरकार द्वारा मंजूर किये गये हैं। आवश्यक राशि उपलब्ध होने के बावजूद भू अर्जन समय पर पूरा न होने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। कलेक्टर रीवा मनकहरी सड़क निर्माण के लिए भू अर्जन की प्रक्रिया तत्काल पूरी करायें। कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग इसके निर्माण के संबंध में विभिनन कार्यवाहियां सुनिश्चित करें। बरसात समाप्त होते ही इसका निर्माण कार्य शुरू करायें। यह बहुत महत्वपूर्ण सड़क है। इसके बन जाने से कई गांव के निवासियों को आवागमन की सुगमता होगी। भू अर्जन की कार्यवाही समय पर न होने से निर्माण कार्यों की लागत बढ़ती है। निर्माण कार्यों की प्रगति तथा भू अर्जन प्रकरणों की नियमित समीक्षा करके निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरा करायें।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *