अब व्हाट्स एप वीडियो कॉल से होगी सूचना के अधिकार प्रकरणों की सुनवाई

कलेक्टर ने लोक सूचना अधिकारियों को दिये व्हाट्स एप नंबर उपलब्ध कराने के निर्देश

रीवा 23 जुलाई 2020. सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण के लिए व्हाट्स एप वीडियो कॉल के माध्यम से प्रकरणों की सुनवाई की जायेगी। इस संबंध में कलेक्टर इलैयाराजा टी ने मध्यप्रदेश राज्य सूचना आयोग द्वारा सूचना के अधिकार के प्रकरणों की व्हाट्स एप वीडियो कॉल से सुनवाई की व्यवस्था की गयी है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सूचना संचार तकनीक के माध्यम से प्रकरणों की सुनवाई करके उनका निराकरण किया जायेगा। कलेक्टर ने जिले के सभी लोक सूचना अधिकारियों तथा प्रथम अपीलीय अधिकारियों को निर्धारित प्रपत्र में अपने मोबाइल नंबर एवं व्हाट्स एप की जानकारी 25 जुलाई तक राज्य सूचना आयोग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कलेक्टर कार्यालय को भी इसकी प्रति उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।

Facebook Comments Box