ग्रामवासियों को इण्डिया पोस्ट के सभी पैरामीटर्स में दें त्वरित सेवाएँ – मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल

ग्रामवासियों को इण्डिया पोस्ट के सभी पैरामीटर्स में दें त्वरित सेवाएँ – मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल

रीवा 09 जुलाई 2026. रीवा डाक संभाग अंतर्गत ग्राम रौसर में 30 शाखा डाकघरों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विनीत माथुर मुख्य पोस्टमास्टर जनरल मध्यप्रदेश परिमण्डल भोपाल एवं अजेय सिंह निदेशक डाक सेवाएं परिक्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर उपस्थित रहे। बैठक में शाखा डाकघरों के कार्य निष्पादन, डाक बैकिंग सेवाओं, आधार सेवाओं, डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, तथा अन्य प्रमुख विभागीय गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, मध्प्रदेश परिमण्डल भोपाल द्वारा सभी शाखा डाकपालों एवं कर्मचारियों को आगमी माह में निर्धारित विभागीय लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु समर्पित भाव से कार्य करने तथा जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया। बैठक में एस.के. पाण्डेय, सहायक निदेशक बचत बैंक एवं ग्राहक संतुष्टि भोपाल, इन्द्र कुमार लिल्लाहरे सहायक निदेशक जबलपुर, अमित पाण्डेय सहायक निदेशक जबलपुर, प्रदीप कुमार खरे अधीक्षक डाकघर, आर.पी शर्मा, सहायक अधीक्षक डाकघर, विनोद कुमार सहायक अधीक्षक डाकघर सीधी, आशीष कुमार पाण्डेय, निरीक्षक डाकघर सीधी, वीरेन्द्र पाण्डेय निरीक्षक मऊगंज, शिवांश प्रजापति निरीक्षक डाकघर रीवा, कुशाग्र पाल, हेमन्त साहू निरीक्षक डाकघर बैढ़न, सुश्री अंकिता यादव शिकायत निरीक्षक, समीर खान विकास अधिकारी रीवा संभाग सहित विभाग के कर्मचारी एवं शाखा डाकपाल उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एल.जे. गौतम पोस्टमास्टर प्रधान डाकघर रीवा ने किया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *