उद्योग मंत्री ने शहर के बाढ़ प्रभावितों क्षेत्रों का किया भ्रमण

Rewa-20-8-2016-1b

पद्मधर कालोनी में घर-घर गये उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल

लगभग एक सप्ताह से भारी बारिश के कारण उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज शहर के विभिन्न मोहल्लों में जाकर देखा तथा बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात कर हर संभव मदद की बात कही। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन के साथ शहर के स्वयंसेवी संगठनों द्वारा आवश्यक मदद पहुंचायी जा रही है। उद्योग मंत्री भोपाल से रेवांचल द्वारा रीवा रेलवे स्टेशन पहुंचे। इसके उपरांत उन्होंने सांसद जनार्दन मिश्र के साथ घोघर, पचमठा, एसके स्कूल, पद्मधर कालोनी, बिछिया व महाजन टोला का भ्रमण कर बाढ की स्थिति का निरीक्षण किया।

पद्मधर कालोनी और ढेकहा में उद्योग मंत्री ने घर-घर जाकर बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होनें वहां करीब तीन घंटे तक भ्रमण किया। बाढ़ प्रभावितों ने मंत्री राजेन्द्र शुक्ल से पीने का पानी व खाना उपलब्ध कराने को कहा जिस पर उन्होंने तुरंत विभागीय अधिकारियों को निर्देश देकर सभी आवश्यक वस्तुएँ मुहैया करायी। उन्होनें कहा कि पीने के पानी के चालीस हजार पाउच ट्रेन से मंगाये गये हैं। उन्होंने अधिकारियों निर्देश दिये कि पानी का जल स्तर उतरते ही सड़कों व अन्य जगहों में पड़े हुये कचरे को साफ कराना सुनिश्चित करायें। मृत पशुओं को उठवाने की व्यवस्था करें साथ ही बीमारी फैलने की स्थिति निर्मित न हो इस हेतु तत्परता बरतें। निरीक्षण के दौरान उद्योग मंत्री भाजपा कार्यालय भी गये और कहा कि बाढ़ प्रभावित लोग इस स्थान का उपयोग अपनी जरूरत अनुसार कर सकते हैं। वह सिंधु भवन भी गये तथा वहां बाढ़ प्रभावितों के लिये बन रहे भोजन की गुणवत्ता को भी देखा। भ्रमण के दौरान मंत्री जी के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी थे।

Facebook Comments Box