मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह में 560 जोड़े विवाह बंधन में बंधे

रीवा 11 मार्च 2023. जिले में सिरमौर, जवा, त्योंथर तथा नईगढ़ी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के तहत पात्र कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए गए। सामूहिक विवाह समारोह में कुल 560 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इनमें सिरमौर क्षेत्र में 175, जवा में 142, त्योंथर 102 तथा नईगढ़ी क्षेत्र में 141 कन्याओं के विवाह संपन्न हुए। योजना के तहत विवाहित कन्याओं को 11 हजार रूपये की राशि तथा 38 हजार रूपये की सामग्री प्रदान की गई। समारोह में सांसद श्री जनार्दन मिश्र, विधायक सिरमौर श्री दिव्यराज सिंह, विधायक सेमरिया श्री केपी त्रिपाठी, विधायक त्योंथर श्री श्यामलाल द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी व हितग्राही तथा उनके परिजन उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *