प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने विधायक मऊगंज की माताजी के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलि

प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने विधायक मऊगंज की माताजी के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलि

मऊगंज 07 जुलाई 2026. पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा मऊगंज के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने मऊगंज विधायक श्री प्रदीप पटेल की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। प्रभारी मंत्री श्री पटेल विधायक मऊगंज के गृह ग्राम देवास पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत श्रीमती फूलवती पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने शोक संतप्त परिवार से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र मिश्र, कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार जैन सहित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भी दिवंगत श्रीमती पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *