पत्रकार श्री विनय सिंह को श्रद्धांजलि देने एकत्रित हुआ पत्रकार समूह

*||श्रद्धांजलि||*

अधिमान्य पत्रकार श्री विनय सिंह  को श्रद्धांजलि देने एकत्रित हुआ पत्रकार समूह

16 सितंबर रीवा.

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद विनय सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में विगत 17 वर्षों से सक्रिय रहे। विनय सिंह  दूरदर्शन/डीडी न्यूज़, टाइम्स नाउ, ईटीवी न्यूज़ सहित अन्य प्रतिष्ठित चैनलों में सेवाएं दे चुके हैं। विनय निष्पक्ष पत्रकारिता एवं मिलनसार सहज व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में गहरा आघात लगा है। विनय सिंह पूर्व जनपद उपाध्यक्ष त्योथर रामायण सिंह के पुत्र हैं। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को गहरा आघात पहुँचा है। पत्रकार परिवार की ओर से दिवंगत श्री विनय सिंह  के प्रति अपनी श्रद्धांजली अर्पित करते हुए परमपिता से प्रार्थना कि परिवारजनों को इस गहरे दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान। श्री विनय सिंह  के आकस्मिक निधन पर रीवा जिले के तमाम पत्रकार साथियों ने विवेकानंद पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया, तथा समस्त पत्रकार साथियों ने विनय सिंह को याद किया,.

इस दौरान श्रद्धांजलि सभा में राकेश एंगल, रमेंद्र पांडे, मुकुंदी लाल शर्मा, राज नारायण मिश्रा, विजय विश्वकर्मा, आशुतोष तिवारी विमलेश त्रिपाठी, संतोष श्रीवास्तव, सुरेंद्र तिवारी , प्रखर गुप्ता, अखिलेश त्रिपाठी, धनंजय तिवारी, सुशील चतुर्वेदी,स्वयंभू शर्मा, भूपेंद्र सिंह, अनिल शर्मा, हरेंद्र सिंह ,अभिलाष द्विवेदी, दिनेश दहिया, अभिषेक तिवारी, राजीव पांडे, राकेश सोनी, उपेंद्र द्विवेदी अर्पित पांडे, शिव शंकर पांडे, पंकज मिश्रा, सोनू तिवारी, जावेद अंसारी, शादाब सिद्दीकी, अमित मिश्रा अमर मिश्रा, सुनील शर्मा, अविनाश तिवाारी, गौरव शुक्ला, रोहित पाटील, अनुराग अग्निहोत्री, उपेंद्र द्विवेदी, अयाज खान, आरिफ खान, पुष्पेंद्र गुप्ता (हीरो) विपिन तिवारी, राज पांडे, सुधाकर ओझा, मनीष दहिया राज दहिया रामचंद्र वर्मा, बन्नू पासी, अमित पांडेेेे, राजन शुक्ला, अरविंद तिवारी, सहित समस्त पत्रकार साथी उपस्थित रहे,..

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *