उप मुख्यमंत्री ने संस्कृत विश्वविद्यालय भवन निर्माण का लिया जायजा

उप मुख्यमंत्री ने संस्कृत विश्वविद्यालय भवन निर्माण का लिया जायजा

रीवा 05 जुलाई 2026. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा में निर्माणाधीन महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के परिसर भवन के निर्माण का जायजा लिया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विन्ध्य क्षेत्र परंपरागत रूप से संस्कृत विद्या का केन्द्र रहा है। यहाँ कई गांवों में संस्कृत विद्यालय अभी भी संचालित हो रहे हैं। संस्कृत देवभाषा होने के साथ-साथ प्राचीन ज्ञान, विज्ञान और सनातन की भाषा है। विश्वविद्यालय परिसर का निर्माण होने से रीवा संस्कृत भाषा के केन्द्र के रूप में अपनी पहचान बनाएगा। उप मुख्यमंत्री ने इंजीनियरों तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को निर्माण कार्यों के संबंध में निर्देश दिए। निरीक्षण के समय संबंधित अधिकारी तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *