राजस्व तथा पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक 26 मार्च को
रीवा 23 मार्च 2019. लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों के लिए राजस्व तथा पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक 26 मार्च को दोपहर 3 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जा रही है। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लोकसभा निर्वाचन के दौरान कानून और व्यवस्था बनाये रखने के उपायों की समीक्षा करेंगे। सभी संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं।
Facebook Comments Box