नेशनल वॉश एक्सपर्ट टीम ने जल जीवन मिशन कार्यों का किया निरीक्षण

नेशनल वॉश एक्सपर्ट टीम ने जल जीवन मिशन कार्यों का किया निरीक्षण

रीवा 24 जून 2026. जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित टमस समूह जल प्रदाय योजनाओं के कार्यों का निरीक्षण करने हेतु नेशनल वॉश एक्सपर्ट टीम ने रीवा जिले में जवा और त्योंथर ब्लॉक का भ्रमण किया। टीम द्वारा विभिन्न योजनाओं के कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं संचालन व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए। भ्रमण के दौरान टीम ने विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर पाइपलाइन नेटवर्क, ओवरहेड टैंक, जल स्रोत, पंप हाउस एवं घरेलू नल कनेक्शनों का निरीक्षण किया। टीम ने योजनाओं के क्रियान्वयन, जल गुणवत्ता परीक्षण, जल आपूर्ति व्यवस्था तथा समुदाय की सहभागिता से संबंधित जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों से चर्चा कर योजनाओं के लाभ एवं संचालन संबंधी फीडबैक भी लिया गया।
इस अवसर अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के सभी कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र परिवार तक सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना शासन की प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण एवं समीक्षा के दौरान नेशनल वाश एक्सपर्ट टीम के सदस्य श्री दिनेश कुमार उपाध्याय एवं श्री सुभाष गुप्ता के साथ परियोजना क्रियान्वयन इकाई से महाप्रबंधक चित्रांशु , उपमहाप्रबंधक ज्योति तिवारी , प्रबंधक डॉ नन्द किशोर पचौरी , उपप्रबंधक शिवम नामदेव , संबंधित एजेंसियों के अधिकारी एवं तकनीकी कर्मचारी उपस्थित रहे। टीम ने निरीक्षण के उपरांत योजनाओं के बेहतर संचालन एवं सतत जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *