रक्तदान महादान है – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल

रक्तदान महादान है – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल
रक्तदाता सम्मान समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री

रीवा 14 जून 2026. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान करके मानवता की सेवा में अमूल्य योगदान दिया जा सकता है। रक्तदान से दूसरों का जीवन भी बचता है। उप मुख्यमंत्री ब्राम्हाकुमारी संस्थान रीवा द्वारा आयोजित रक्तदाता सम्मान समारोह में शामिल हुए और रक्तदाताओं को सम्मानित किया तथा प्रमाण पत्र वितरित किये।
संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्तदान-जीवनदान है और यह मानवता की पहचान भी है। इस पुनीत कार्य में सहभागिता कर रक्तदाताओं ने मानवता की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। रक्तदान द्वारा जरूरतमंद व्यक्ति की जिंदगी को बचाया जा सकता है। स्वास्थ्य के लिए भी रक्तदान बहुत लाभकारी है। रक्तदान से शरीर में जितने खून की कमी होती है उसे शरीर कुछ ही दिनों में नया रक्त बनाकर पूरा कर देता है। नियमित रक्तदान से ह्मदय रोग सहित अन्य गंभीर रोगों का खतरा कम होता है। उप मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील की वह नियमित रूप से रक्तदान करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर ब्राम्हाकुमारी संस्थान द्वारा उप मुख्यमंत्री जी का सम्मान किया गया। इस अवसर पर दीदी निर्मला, भाई प्रकाश जी सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

विश्व रक्तदाता दिवस पर आमजनों ने स्वेच्छा से किया रक्तदान

रीवा 14 जून 2026. विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त पहल पर लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। संजय गांधी अस्पताल में 50 यूनिट तथा ब्राम्हाकुमारी संस्थान द्वारा आयोजित शिविर में 7 यूनिट रक्त का संग्रहण हुआ। रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये। सीएमएचओ डॉ. यत्नेश त्रिपाठी एवं अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्र के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केबी गौतम, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राघवेन्द्र मिश्रा, बीके दीदी, बीके जगदीश सहित बड़ी संख्या में संभ्रांतजन उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *