सीएमएचओ के निरीक्षण के दौरान चचाई पीएचसी का स्टाफ रहा नदारत

सीएमएचओ के निरीक्षण के दौरान चचाई पीएचसी का स्टाफ रहा नदारत

रीवा 02 अक्टूबर 2023. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रीवा डॉ. केएल नामदेव द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरमौर और जवा का औचक निरीक्षण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरमौर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चचाई में पूरे कर्मचारी नदारत रहे मरीज भगवान भरोसे उपचार करा रहे हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नामदेव ने खंड चिकित्सा अधिकारी को नदारत पाये गये अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरूद्ध अनुशानात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरमौर में बैठक आयोजित कर आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत आयोजित किये जाने वाले स्वास्थ्य मेला का प्रचार प्रसार कर हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत आभा आईडी तथा पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाए। सभी अधिकारी कर्मचारी मुख्यालय में निवास करें अन्यथा उनकी वेतन रोकी जायेगी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जवा में सीएमएचओ ने बीएमओ को समस्त कार्यक्रमों का शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जवा और सिरमौर आकांक्षी ब्लॉक होने के कारण समस्त कार्यक्रमों में पूर्ण उपलब्धि प्राप्त की जाय।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *