खेत बचाओ कार्यक्रम संपन्न

खेत बचाओ कार्यक्रम संपन्न
रीवा 10 जून 2026. खेत बचाओ कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत लौवा कोठार में किया गया। कार्यक्रम में उप संचालक कृषि यू.पी. बागरी द्वारा किसानों को ई-टोकन प्रणाली से उर्वरक क्रय करने, मृदा परीक्षण द्वारा प्राप्त मृदा स्वास्थ्य कार्ड से संतुलित उर्वरक के उपयोग, प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण तथा नरवाई प्रबंधन के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कश्यप मिश्रा द्वारा हरी खाद का उपयोग, समन्वित पोषक तत्वों का प्रबंधन एवं विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी कृषकों को दी गई। इस दौरान क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती कृष्णा सिंह, आत्मा परियोजना के सहायक तकनीकी प्रबंधक श्रीमती प्रतीक्षा सिंह, सुश्री प्राची शर्मा, कृषि सखी ऊषा विश्वकर्मा एवं कृषक जन उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *