एसडीएम ने बरेठी कला में संचालित राइस मिल परिसर का किया भ्रमण

एसडीएम ने बरेठी कला में संचालित राइस मिल परिसर का किया भ्रमण
प्रदूषण मानकों का पालन करने के दिये निर्देश
रीवा 09 जून 2026. त्यौंथर जनपद के बरेठी कला गांव में संचालित राइस मिल से धूल एवं प्रदूषण संबंधी शिकायतों के प्रचार माध्यमों एवं स्थानीय नागरिकों के माध्यम से संज्ञान में आने पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) त्यौंथर सुश्री सुरभि जैन द्वारा गतदिवस स्थल का निरीक्षण किया गया। उन्होंने राइस मिल परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की स्थिति का अवलोकन कर ग्रामीणों से चर्चा की तथा उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा राइस मिल संचालक को प्रदूषण नियंत्रण पर्यावरण संबंधी एवंनिर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
एसडीएम द्वारा संबंधित विभागों प्रदूषण नियंत्रण, राजस्व एवं स्थानीय निकाय के अधिकारियों को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने तथा यदि किसी प्रकार की अनियमितता या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विदित हो कि विगत दिनों तेज आंधी के दौरान राइस मिल परिसर का टीन शेड गिरने से रहवासियों को आर्थिक क्षति हुई थी। राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6(4) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार राहत राशि स्वीकृत एवं वितरित किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश एसडीएम ने दिये। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार, संबंधित पटवारी एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।