मछुआ समिति के सदस्यों से किया गया संवाद

मछुआ समिति के सदस्यों से किया गया संवाद मऊगंज 10 मई 2026. मछुआरों की समस्याओं की जानकारी लेने और उनका समाधान करने तथा शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से सहायक संचालक मत्स्य पालन अंजना सिंह द्वारा मऊगंज जिले के गोरमा एवं रामसागर जलाशय की मछुआ समिति के सदस्यों से संवाद किया गया। हनुमना विकासखण्ड के गोरमा जलाशय के आदिवासी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों के साथ मछुआ चौपाल आयोजित कर उन्हें जलाशय में केज लगाकर कम मेहनत में अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। इसी प्रकार मऊगंज विकासखण्ड के देवरी गांव में रामसागर जलाशय के मछुआ समिति के सदस्यों को शासन की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराते हुए आधुनिक तकनीक अपनाकर मत्स्य पालन का लाभ लेने हेतु सहकारी बैंक में खाता खुलवाकर बचत सहराहत योजना के संबंध में जानकारी दी गई।
Facebook Comments Box