राष्ट्रीय एकता दौड़ को उप मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झण्डी
राष्ट्रीय एकता दौड़ को उप मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झण्डी
रीवा 31 अक्टूबर 2025. सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस जिले में धूमधाम से मनाया गया। स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में आयोजित राष्ट्रीय एकता दौड़ को उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रीय एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित एकता दौड़ स्पोर्ट्स काम्पलेक्स से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अटल पार्क में संपन्न हुई। एकता दौड़ में सांसद श्री जनार्दन मिश्र, विधायक सिरमौर श्री दिव्यराज सिंह, विधायक मनगवां इंजीनियर नरेन्द्र प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, जिला भाजपाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता, कमिश्नर बीएस जामोद, आईजी गौरव राजपूत, डीआईजी हेमंत चौहान, सीईओ जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर सहित अधिकारियों-कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों व स्थानीयजनों ने भाग लिया। उप मुख्यमंत्री ने उपस्थितजनों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में स्पोर्ट्स काम्पलेक्स परिसर में अभ्यासरत खिलाड़ियों का विभिन्न खेलों में चयन होने पर सम्मानित किया गया।
क्रमांक-291-3391-एसपी शुक्ल-फोटो क्रमांक 40 से 43 संलग्न है।
उप मुख्यमंत्री आज विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
रीवा 31 अक्टूबर 2025. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल एक नवम्बर को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित प्रदेश स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद उप मुख्यमंत्री दोपहर एक बजे शासकीय मार्तण्ड उमावि क्रमांक तीन के मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के सामूहिक विवाह समारोह में नवयुगलों को आशीर्वाद देंगे। उप मुख्यमंत्री दोपहर बाद तीन बजे मेडिकल कालेज ऑडिटोरियम में आयोजित युवा उत्प्रेरणा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री शाम 5 बजे कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में भाग लेकर रीवा में ही रात्रि विश्राम करेंगे।