कलेक्टर ने आदिसरई में महादेवन मंदिर स्थल का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने आदिसरई में महादेवन मंदिर स्थल का किया निरीक्षण पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा मंदिर परिसर मऊगंज 24 अप्रैल 2026. कलेक्टर संजय कुमार जैन ने गत दिवस ग्राम पंचायत गढ़वा के ग्राम आदिसरई में महादेवन मंदिर व कुंड स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस स्थल की विशेष धार्मिक मान्यता है। इसे पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित किया जायेगा। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को तत्संबंध में कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत गढ़वा के ग्राम आदिसरई में स्थित महादेवन मंदिर के कुंड की मान्यता है यहां लोग श्रावण महीने में भगवान शिव को जलाभिषेक करने आते हैं श्रावण माह में यहां मेला भी लगता है। मान्यता यह भी है कि एक नाग देवता भगवान का सर्वप्रथम दर्शन करने आते थे सुबह-सुबह जब लोग यहां आते है तो उन नाग देवता का दर्शन भी होते है, एक और विचित्र बात है कि कुंड में होने के बावजूद शिवलिंग बरसात में ढक तो जाते है लेकिन डूबते कभी नहीं। अत्यधिक बारिश में भी शिवलिंग को कोई नुकसान नही हुआ। यहां वर्ष में 12 महीने शिवलिंग के ऊपर बूंद बूंद पानी टपकता रहता है, स्थानीयजनों के साथ मऊगंज, सीधी एवं रीवा जिले के लोगों की कुंड व मंदिर स्थल पर विशेष आस्था है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *