शहडोल प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने आज डायल 100 वाहनों को रवाना किया

shahdol-8-10-2016-1b

प्रदेश के खनिज संसाधन, उद्योग एवं व्यापार,प्रवासी भारतीय  एवं शहडोल जिले  के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने आज ग्राम पंचायत गोड़ारू में आयोजित हितग्राही सम्मेलन में दो डायल 100 वाहनों को झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री ने ग्रामीणों को बताया कि किसी भी कानून व्यवस्था की स्थिति में आवश्यकता पड़ने पर 100 नम्बर पर डायल करने पर आपको यह वाहन उपलब्ध होंगें, इन वाहनों में उपलब्ध पुलिस कर्मी आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगें। इस दौरान विधायक जयसिंहनगर क्षेत्र श्रीमती प्रमिला सिंह, कलेक्टर श्री मुकेश शुक्ला, पुलिस अधीक्षक श्री सुशांत सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा, अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती नीलम सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्री तेजप्रताप उइके, श्री नरेंद्र दुबे, श्री बाला प्रसाद मिश्रा, श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी, उपसरपंच श्रीमती मालती कचेर एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Facebook Comments Box