हितग्राही सम्मेलन में 10 करोड़ 58 लाख के कार्यो का भूमिपूजन, लोकार्पण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जैतवारा के हितग्राही सम्मेलन सह कृषक संगोष्ठी के अवसर पर 10 करोड़ 58 लाख रूपये लागत के 6 कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होने शासकीय महाविद्यालय जैतवारा के 6 करोड़ 50 लाख रूपये से बनने वाले नवीन भवन का शिलान्यास किया।

 इसी प्रकार सी.एम.आर.आर.डी. योजना से बनने वाली 68 लाख 38 हजार रूपये लागत की खोडरी से बिछियन सड़क, 69 लाख 93 हजार रूपये लागत की पछीत से बरहटा खुर्द सड़क, 42 लाख 79 हजार रूपये लागत की बिरसिंहपुर गडरी रोड में पुलिया निर्माण तथा ऊर्जा विभाग की आई.पी.डी.एस. योजना से 2 करोड़ 21 लाख रूपये के विद्युत कार्यो का भूमिपूजन किया। इस मौके पर 30 लाख 27 हजार रूपये लागत से नवनिर्मित उप तहसील भवन जैतवारा का लोकार्पण किया।
Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *