लोक सूचना अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

भोपाल : बुधवार, अप्रैल 3, 2019

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा विभिन्न शासकीय कार्यालयों के लोक सूचना और सहायक लोक सूचना अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में 46 अधिकारी शामिल हुए।

अखिल भारतीय स्थानिक प्रशासन सलाहकार श्री एन.बी.लोहनी ने प्रशिक्षण में सूचना का अधिकार अधिनियम के विभिन्न पहलु की जानकारी दी। आयुक्त, नगरीय प्रशासन श्री गुलशन बामरा ने कहा कि अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरणों में समय-सीमा में कार्यवाही करें। अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन सुश्री मीनाक्षी सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने भी अधिनियम की जानकारी दी।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *