उप मुख्यमंत्री ने मनगवां में किया सिनेमा हॉल और होटल का शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री ने मनगवां में किया सिनेमा हॉल और होटल का शुभारंभ
रीवा 22 मार्च 2026. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मनगवां में रेस्टोरेंट छोटू महाराज सिनेमा हाल तथा दया रेजिडेन्सी होटल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मनगवां में सिनेमा घर और नवीन प्रतिष्ठान की सुविधा जनता के लिए बड़ी लाभ दायक होगी। संस्थान के संचालक श्री रमेश तिवारी मेरे बचपन के साथी हैं उनके साथ अमहिया मोहल्ले की बहुत सारी यादें जुड़ी हुई हैं। मनगवां में विधायक श्री नरेन्द्र प्रजापति जी के प्रयासों से विकास के कई कार्य हो रहे हैं। इनका लाभ आमजनता को मिल रहा है। समारोह में विधायक मनगवां श्री नरेन्द्र प्रजापति, पूर्व प्रदेश मंत्री श्री राजेश पाण्डेय, जिला रेडक्रास समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रभाकर चतुर्वेदी, विधायक प्रतिनिधि श्री राजेश पाण्डेय तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।