भगवान राम के बड़े कृपा पात्र हैं भगवान निषादराज – उप मुख्यमंत्री

उप मुख्यमंत्री ने निषादराज जयंती समारोह का किया शुभारंभ
भगवान राम के बड़े कृपा पात्र हैं भगवान निषादराज – उप मुख्यमंत्री

रीवा 22 मार्च 2026. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीहर नदी के निषादराज घाट पर आयोजित भगवान निषादराज जयंती समारोह का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री ने भगवान निषादराज की विधिवत पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान निषादराज भगवान राम के बाल सखा थे। निषादराज जी ने भगवान राम माता सीता और लक्ष्मण जी को वनवास काल में गंगा पार कराई निषादराज जी भगवान राम के बड़े कृपा पात्र हैं। निषादराज जी के वंशज होने के कारण आज यहां एकत्रित निषाद समुदाय भी वंदनीय है। हमारे निषाद भाई निश्छल और माता गंगा की तरह पवित्र हैं। रिवर फ्रंट निर्माण के समय हमने विशेष प्रयास करके भगवान निषादराज जी के मंदिर और निषादराज घाट का निर्माण कराया। इससे रीवा की गरिमा बढ़ी है। रीवा अब तेजी से विकास कर रहा है। इस विकास का फल सबकों मिलेगा। आपसी भाई चारा और प्रेम रहने पर ही विकास का सुख सबको मिल सकेगा। समारोह में अतिथियों का स्वागत करते हुए निषादराज संघ के संरक्षक श्री प्रमोद सोंधिया ने विभिन्न मांगे रखी। समारोह में डॉ. प्रभाकर चतुर्वेदी, श्री राजेश पाण्डेय, श्री मुकेश वर्मा, श्री रामानुज सोंधिया, श्री राकेश सोंधिया, जिला पंचाय सदस्य श्रीमती गीता माझी, जिला पंचायत सदस्य श्री रामराज केवट, निषादराज संघ के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *