कलेक्टर ने देवतालाब में शिवरात्रि मेले की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रीवा 28 फरवरी 2022. कलेक्टर मनोज पुष्प एवं पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने संयुक्त रूप से एक मार्च को आयोजित शिवरात्रि अवसर पर देवतालाब में आयोजित शिवरात्रि मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि मेले की व्यवस्थायें सुरक्षित ढंग से की जाये। मेले में किसी भी व्यक्ति को असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिये कार्ययोजना बना लें। मंदिर परिसर में क्षमता से अधिक भीड़ न होने पाये। मेले से किसी को असुविधा न हो प्रत्येक व्यक्ति को सुविधाजनक ढ़ंग से मंदिर में दर्शन प्राप्त हों। उन्होंने कहा कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था का भी ध्यान रखा जाय।
पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने निर्देश दिये कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये जाये किसी भी दशा में भीड़ अव्यवस्थित न हो। निरीक्षण के दौरान मऊगंज के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एपी द्विवेदी उपस्थित थे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *