उप मुख्यमंत्री के निवास पर हुआ होली मिलन
उप मुख्यमंत्री के निवास पर हुआ होली मिलन
उप मुख्यमंत्री ने गाया फाग
रीवा 05 मार्च 2026. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल होली महापर्व पर अपनों के संग होली के रंग में रंगे रहे। उन्होंने सभी से आत्मीयता से मिलते हुए होली की शुभकामना दी तथा लोगों ने भी उप मुख्यमंत्री जी को अबीर-गुलाल लगाया।
उप मुख्यमंत्री के अमहिया निवास में होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने स्थानीयजनों के साथ होली खेलते हुए फाग का गायन किया तथा फाग गायन के दौरान बजाये जाने वाले परंपरागत वाह्य नगरिया का वादन भी किया।

होली पर्व पर उप मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन किये
रीवा 05 मार्च 2026. होली पर्व पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर आशिर्वाद प्राप्त किया तथा प्रदेश वासियों की सुख, समृद्धि एवं मंगल कामना की। उन्होंने भगवान जगन्नाथ के महाप्रसाद कढ़ी-भात एवं खीर का श्रृद्धालुओं को वितरण कर पुण्य कार्य में सेवाभाव से सहभागिता की।

उप मुख्यमंत्री ने भगवान भैरवनाथ के दर्शन किये
रीवा 05 मार्च 2026. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने होली महापर्व पर गुढ़ स्थित भैरवनाथ लोक पहुंचकर भगवान भैरवनाथ के दर्शन किये तथा लोक कल्याण की कामना की।
उप मुख्यमंत्री ने आमजनों से की भेंट
रीवा 05 मार्च 2026. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने अमहिया निवास में आमजनों से भेंट की। उन्होंने लोगों को होली की बधाई दी तथा उनकी समस्यायें सुनीं। उप मुख्यमंत्री ने प्राप्त आवेदनों पर तत्काल समाधानकारक कार्यवाही के निर्देश दिये।

उप मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती का किया निरीक्षण
रीवा 05 मार्च 2026. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने हरिहरपुर धाम में प्राकृतिक खेती का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राकृतिक रूप से उगाई गई पालक व चुंकदर की खेती को देखा तथा निर्माणाधीन वायो इनपुट सेंटर मल्टी वेयर फार्मिंग प्रकल्प का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिये।
उल्लेखनीय है कि रीवा जिले में प्राकृतिक खेती का बसामन मामा सहित हरिहरपुर में भी किसानों के लिये प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित किया गया है। जहां प्राकृतिक खेती की जा रही है और साथ ही साथ किसानों को प्राकृतिक खेती के संबंध में प्रशिक्षण भी दिया जाता है।