लोक सेवा आयोग की राज्य पात्रता परीक्षा एक मार्च को

लोक सेवा आयोग की राज्य पात्रता परीक्षा एक मार्च को

रीवा 26 फरवरी 2026. मध्यप्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग अन्तर्गत राज्य पात्रता परीक्षा एक मार्च को रीवा जिले के 23 परीक्षा केन्द्रों में आफलाइन पद्धति से संपन्न होगी। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने एक पाली में दोपहर 12 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्र में केन्द्राध्यक्षों की ड¬ूटी लगाई है। परीक्षा को सुगमतापूर्वक संपादित कराने के लिए उड़नदस्ता दल भी बनाये गये हैं। पहले उड़नदस्ता दल में सुरभि जैन डिप्टी कलेक्टर एवं ऋतु उपाध्याय सीएसपी, दूसरे उड़नदस्ता दल में संयुक्त कलेक्टर सुधीर बेक एवं राजीव पाठक सीएसपी तथा तीसरे उड़नदस्ता दल में एसडीएम हुजूर अनुराग तिवारी एवं डिप्टी एसपी उदित मिश्रा को शामिल किया गया है।

उल्लेखनीय है कि राज्य पात्रता परीक्षा गर्वमेन्ट साइंस कालेज, गर्वमेंट पी.जी. गल्र्स कालेज, मार्तण्ड हायर सेकेण्डरी स्कूल नं. 2, मार्तण्ड हायर सेकेण्डरी स्कूल नं. 3, गर्वमेंट एस.के. गल्र्स हायर सेकेण्डरी स्कूल, शासकीय पी.के. गल्र्स हायर सेकेण्डरी स्कूल, गर्वमेंट हायर सेकेण्डरी स्कूल पांडेन टोला, गर्वमेंट टीआरएस कालेज, गर्वमेंट हायर सेकेण्डरी स्कूल नं.1, गर्वमेंट हायर सेकेण्डरी स्कूल नं.2, महारानी लक्ष्मीबाई कालेज आफ टेक्नालाजी युनिवर्सिटी, ज्योति स्कूल पो.आ. जेपी, इंजीनियरिंग कालेज, सस्वती हायर सेकेण्डरी स्कूल, उमादत्त स्मृति हायर सेकेण्डरी स्कूल, गीतांजलि पब्लिक स्कूल, सरस्वती हायर सेकेण्डरी स्कूल दीनदयाल धाम, सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल, ज्ञान स्थली सीनियर सेकेण्डरी, बालभारती स्कूल, गर्वमेंट मार्तण्ड हायर सेकेण्डरी स्कूल नं. 1, मॉडल हायर सेकेण्डरी स्कूल तथा सरस्वती हायर सेकेण्डरी स्कूल में परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। इन केन्द्रों में 8822 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *