उप मुख्यमंत्री ने मिहिर सेन तरण ताल का किया निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री ने मिहिर सेन तरण ताल का किया निरीक्षण

रीवा 21 फरवरी 2026. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मिहिर सेन तरण ताल का निरीक्षण किया। उन्होंने उद्घाटन से पूर्व व्यवस्थाओं, सुरक्षा मानकों एवं उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि चार करोड़ रुपए की लागत से मिहिर सेन तरण ताल का पुनरूद्धार कराया गया है। शीघ्र ही इसका लोकार्पण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर बीएस जामोद, अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय, आयुक्त नगर निगम डॉ. सौरभ सोनवणे उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *