विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम ने पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक श्री शुक्ल के निवास पहुंचकर की सौजन्य भेंट

रीवा 21 मार्च 2021. विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने अपने रीवा प्रवास के दौरान पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक श्री राजेन्द्र शुक्ल के अमहिया स्थित निवास में पहुंचकर सौजन्य भेंट की। रीवा विधायक श्री शुक्ल ने विधानसभा अध्यक्ष का अपने निवास पहुंचने पर स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष ने श्री शुक्ल के निवास में रात्रि भोज के दौरान जिले के विकास के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। श्री शुक्ल के निवास पर मनगवां विधायक पंचूलाल प्रजापति, विधानसभा के निज सचिव अवधेश तिवारी, विधायक प्रतिनिधि रीवा विवेक दुबे, जिला गौसंवर्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *