उप मुख्यमंत्री ने लक्ष्मणबाग गौशाला का किया भ्रमण

उप मुख्यमंत्री ने लक्ष्मणबाग गौशाला का किया भ्रमण

रीवा 21 फरवरी 2026. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने लक्ष्मणबाग गौशाला का भ्रमण किया तथा वहाँ की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। श्री शुक्ल ने गौमाताओं को गौग्रास खिलाया। उन्होंने एसडीएम हुजूर से गौशाला के संचालन तथा चल रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। श्री शुक्ल ने लक्ष्मणबाग स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जी के दर्शन किए तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *