उद्योग मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अनाथालय में बच्चों को फल एवं सामग्री वितरित की

प्रदेश के खनिज साधन, वाणिज्य, उद्योग एवं रोजगार और प्रवासी भारतीय विभाग के मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर स्थानीय उज्जैनी अनाथालय में बच्चों को फल, बिस्किट एवं अन्य सामग्री वितरित की। प्रधानमंत्री का जन्म दिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री को विकास का अग्रदूत बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश-दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के यशस्वी और दीर्घायु जीवन की कामना की गयी। इस अवसर पर उपस्थितजनों ने वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर सांसद जर्नादन मिश्र, महापौर ममता गुप्ता, नगर निगम अध्यक्ष सतीश सोनी, विद्याप्रकाश श्रीवास्तव, जनपद अध्यक्ष रीवा के.पी.त्रिपाठी, पार्षदगण, राजेश पाण्डे अन्य जनप्रतिनिधि, महिलायें, युवा और नागरिकगण मौजूद थे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *